बरकागाँव: बड़कागांव केरेडारी मुख्य पथ पर गरीकला पुल के पास दो मोटरसाइकिलों की टक्कर, चार लोग गंभीर रूप से घायल, हजारीबाग रेफर
बड़कागांव केरेडारी मुख्य सड़क के गर्रीकलां पुल के पास दो मोटर साइकिल अनियंत्रित हो कर आपस टक्करा गए। वाहनों का टक्कर में मोटरसाइकिल सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को सिकरी ओपी के एएसआई अमोद कुमार झा द्वारा समुचित इलाज के लिए बड़कागांव स्वास्थ केंद्र ईलाज के लिए भेज दिया गया।