बीते 15 जनवरी को रसलपुर गांव निवासी स्व0 दिलीप सहनी के करीब 21 वर्षीय पुत्र सोनू कुमार के सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो जाने के बाद इलाज के दौरान पटना में रविवार को मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक युवक का शव रविवार को शाम करीब सात बजे गांव आते ही देखने के लिए ग्रामीणों की भीड़ उमड़ गई।