गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले क़े जन समुदाय को लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु कलेक्टर ने एडवायजरी जारी
भारतीय मौसम विभाग द्वारा जारी मौसमी दृष्टिकोण के अनुसार प्रदेश सहित समस्त मध्य भारत में ग्रीष्मकालीन में तापमान औसत तापमान से अधिक होने की संभावना है। इसके कारण प्रदेश के अधिकांश भागों में लू (तापघात) की स्थिति निर्मित हो सकती है।कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जन समुदाय को लू (तापघात) के प्रकोप से बचाव हेतु एडवायजरी जारी कर दी गई है।