गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले में आवेदनों का निराकरण समय पर हो- कलेक्टर श्री वैद्य
अनुपस्थितों को शोकाॅज नोटिस जारी करने के निर्दे
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने शनिवार को बेतवा सभागार कक्ष में तीन बैठकें आयोजित कर संबंधितों को निर्देशित किया है कि हितग्राहीमूलक योजनाओं का लाभ समय पर मिले वहीं समस्यायुक्त आवेदनों का निराकरण समय पर हो इन कार्यों मेें किसी भी प्रकार की कोताही ना बरती जाए। कलेक्टर श्री वैद्य ने कहा कि सीएम हेल्पलाइन के आवेदनों का निराकरण एल-वन स्तर पर ही हो |