टिकारी: टिकारी कुर्था मार्ग में पेड़ गिरने से बिजली का खम्भा टूटा, समस्या के कारण पूरे दिन विद्युत आपूर्ति हुई प्रभावित
Tikari, Gaya | Jul 6, 2026 टेकारी प्रखंड से गुजरे स्टेट हाईवे 69 में रविवार को एक पेड़ रास्ते पर गिर गया। घटना में किसी को कोई चोट नहीं आई। पेड़ गिरने के कारण मार्ग पर भीषण जाम लग गया है। वहीं सोमवार को पूरे दिन मऊ फीडर से विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। जबकि किसानों और आम जन को भीषण परेशानी का सामना करना पड़ा। कृषि कार्य शुरू होने के बीच बिचडा बोने हेतु खेत पटवन में समस्या हुई।