करायपरसुराय: खोखना गांव में महीनों से ठप पड़ी नल-जल योजना, भीषण गर्मी में पेयजल संकट से जूझ रहे ग्रामीण
करायपरसुराय प्रखंड के खोखना गांव में मुख्यमंत्री नल-जल योजना पिछले कई महीनों से ठप पड़ी हुई है, जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी के बीच पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि नल-जल योजना बंद रहने के कारण उन्हें पानी के लिए दूर-दराज के चापाकलों और अन्य स्रोतों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, गर्मी बढ़ने के सा