करछना: मुंगारी से मनैया घाट के मध्य वर्षों से बदहाल मार्ग को दुरुस्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम को सौंपा गया ज्ञापन
करछना क्षेत्र के मुगारी गांव से मनैया घाट को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग वर्षों से बदहाली का दंस झेल रहा है। स्थानी लोगों द्वारा कई बार तहसील प्रशासन तथा जनप्रतिनिधियों से शिकायत किया लेकिन इस बार किसी का ध्यान नहीं गया। बुधवार को कांग्रेस नेता जितेंद्र तिवारी की अगुवाई में करछना तहसील में पहुंचकर उप जिलाधिकारी आकांक्षा सिंह को ज्ञापन सौंपा गया।