जलेसर: अवागढ़ में डॉक्टर गिरीश चंद्र राम महाविद्यालय में विधायक संजीव दिवाकर ने स्मार्टफोन का किया वितरण।
Jalesar, Etah | Feb 15, 2024 कस्बा अवागढ़ में एटा टूंडला मार्ग स्थित डॉक्टर गिरीश चंद्र रामा महाविद्यालय में क्षेत्रीय विधायक संजीव दिवाकर के द्वारा स्मार्टफोन का वितरण किया गया। जिसमें चैयरमैन महेश पाल सिंह सहित अन्य अतिथिगण मौजूद रहे। साथ ही स्मार्टफोन पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। वही अतिथियों के द्वारा छात्राओं को उज्जवल भविष्य की बधाई दी।