चाकुलिया प्रखंड क्षेत्र में बढ़ती ठंड को देखते हुए शुक्रवार को दोपहर 3 बजे श्यामसुंदरपुर पंचायत भवन में सामाजिक सरोकार की मिसाल देखने को मिली। पंचायत जनप्रतिनिधियों की ओर से जरूरतमंद, गरीब और असहाय ग्रामीणों के बीच कंबल का वितरण किया गया, जिससे ठंड से राहत पहुंचाने का प्रयास किया गया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर संतोष और खुशी साफ नजर आई।