खड्डा: कुशीनगर में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक, डीएम ने अनफिट स्कूल वाहनों पर सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश
कुशीनगर डीएम की अध्यक्षता व एसपी के उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में DM ने एनएच के किनारे जलनिकासी की समस्या पर चिंता जताई। उन्होंने एनएच और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिया कि तमकुही,हाटा एवं अन्य स्थानों पर पानी निकासी की ठोस व्यवस्था तत्काल सुनिश्चित की जाए और इसकी कार्रवाई रिपोर्ट दे