खड्डा: कोहरगड्डी के पास अनियंत्रित सवारियों से भरा ई-रिक्शा पलटा, चालक समेत तीन लोग घायल, अस्पताल में हुआ इलाज
महराजगंज जिले के कोठीभार थाना क्षेत्र के गुलीर रामगढ़वा गांव निवासी रोजई पुत्र संतल्ली मंगलवार शाम को ई-रिक्शा से यात्रियों को लेकर जा रहे थे। रास्ता खराब होने के कारण कोहरगड्डी से पहले ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक के पैर में चोट आई, जबकि दो अन्य सवारियां घायल हुईं। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।