खड्डा: मलहिया में नदी के सोता में मछली मारने गए युवक की डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव का करवाया पोस्टमार्टम
कुशीनगर हनुमानगंज थाना क्षेत्र के मलहिया गांव में नदी के सोता में मछली पकड़ने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में डूबकर मौत हो गई।मृतक की पहचान 36 वर्षीय बलिराम निषाद पुत्र गोकुल निषाद के रूप में हुई है।बलिराम मछली मारने के लिए पानी में उतरे थे, इसी दौरान जाल उनके पैर में फंस गया और वह गहरे पानी में डूब गए। देर तक घर न लौटने पर परिजन खोजने पर पानी मे शव मिला