बरेली: पूर्व विधायक ने स्वयं को किया पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी घोषित, जिलाध्यक्ष ने नकारा
बरेली टिकट के लिए कांग्रेस छोड़कर बसपा में आए पूर्व विधायक मास्टर छोटेलाल गंगवार पार्टी की ओर से अब तक प्रत्याशी घोषित न होने पर बेसब्र हो उठे।उन्होंने खुद को बसपा प्रत्याशी घोषित कर प्रचार भी शुरू कर दिया।जिलाध्यक्ष ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किए जाने से इन्कार किया तो अब इस प्रचार के लिए प्रिंटर को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं।