बरेली: भोजीपुरा के मोहम्मदपुर ठाकुरान गांव पहुंची पुलिस, मंदिर में हुई चोरी की जांच की
भोजीपुरा के मोहम्मदपुर ठाकुरान स्थित वेल वाला महाराज के मंदिर में चोरी हो गई थी। इसी सिलसिले में बुधवार को भोजीपुरा पुलिस ने जांच पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास सीसीटीवी कैमरे खंगाले और ग्रामीणों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि इस घटना को गांव के किसी व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा। उसे जल्द गिरफ्तार कर भेज भेजा जाएगा। फिलहाल रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।