खुरई: गढ़ोला जागीर निवासी 25 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी, परिजन गए थे भण्डारे में, 3 माह पहले हुई थी शादी, पुलिस जाँच में जुटी।
Khurai, Sagar | Jun 3, 2026 मंगलवार रात को गढ़ोला जागीर में 25 वर्षीय युवक मनीष सेन ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली,मृतक भोपाल में एक होटल में नौकरी करता था,1 माह पहले घर आया था,3 माह पहले ही शादी हुई थी,मंगलवार को पूर्णनाहुति के कारण सभी परिजन भंडारे में गए थे उसी समय युवक ने लगाई फांसी,बुधवार सुबह 11 बजे देहात थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया.