बीरपुर: बीरपुर प्रखंड के अलग अलग जगहों सहित विभिन्न गांवों में पागल कुत्ता काटने से आधे दर्जन से अधिक लोग हुए जख्मी
बीरपुर प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों सहित विभिन्न गांवों में पागल कुत्ता काटने से आधे दर्जन से अधिक लोग जख्मी हो गए। ज्यादातर छोटे छोटे बच्चे कुत्ते की हमले का शिकार हुए। पागल कुत्ते के हमले से डीह पर निवासी दिनेश ठाकुर की तीन वर्षीय पुत्री शिवानी कुमारी, जितेंद्र कुमार के छह वर्षीय पुत्र मासूम कुमार व चार वर्षीय पुत्री नीशू कुमारी जख्मी हो गई।