मोहनिया: मध्य विद्यालय जहानाबाद में अभिभावक और शिक्षक गोष्ठी का आयोजन हुआ
Mohania, Kaimur | May 31, 2025 कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड मुख्यालय स्थित मध्य विद्यालय जहानाबाद में अभिभावक और शिक्षक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के 100 से अधिक अभिभावकों ने हिस्सा लिया। बच्चों के बेहतर भविष्य और बेहतर शिक्षा को लेकर चर्चा की गई।