मोहनिया: परमालपुर के पास खड़े ट्रक से टकराई दूसरी ट्रक, दो लोग घायल, उपचार के लिए भेजा गया अस्पताल
Mohania, Kaimur | May 29, 2025 कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के परमालपुर गांव के पास खड़े ट्रक से दूसरी ट्रक की टक्कर हो गई जिससे दो लोग घायल हो गए हैं। दोनों को उपचार कराने के लिए अस्पताल भिजवा दिया गया है। जहां दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।