वाराणसी पूर्व सांसद राजेश मिश्रा ने थामा भाजपा का दामनः बनारस में कांग्रेस को बड़ा झटका
वाराणसी के पूर्व सांसद डा. राजेश मिश्रा ने मंगलवार को भाजपा का दामन थाम लिया। पूर्व सांसद ने दिल्ली स्थित भाजपा केंद्रीय कार्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद समेत कई वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में उन्हें प्राथमिक सदस्यता दिलाई। बुके और भाजपा का गमछा देकर उनका स्वागत किया। इस दौरान बनारस से भी बड़ी संख्या में सम