धार: धार में रेप पीड़िता किशोरी का होगा गर्भपात, सीडब्ल्यूसी ने दी अनुमति, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Dhar, Dhar | Sep 11, 2025 धार शहर में किशोरी से दुष्कर्म के मामले में पीड़िता गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने घटना को बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) के सामने रखा। परिजनों की सहमति और समिति के आदेश पर गर्भपात की अनुमति मिल गई। गुरुवार को इंदौर में सोनोग्राफी कराई गई, जिसमें दो माह का गर्भ होने की पुष्टि हुई।