धार: धार जिले के नवागत SP मयंक अवस्थी ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था रहेगी पहली प्राथमिकता
Dhar, Dhar | Sep 11, 2025 धार जिले के नए पुलिस अधीक्षक के रूप में मयंक अवस्थी ने गुरूवार को पदभार ग्रहण किया। जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदभार ग्रहण अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक ग्रामीण रेंज इंदौर मनोज कुमार सिंह ने नवागत एसपी अवस्थी को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस मौके पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विजय डावर, नगर पुलिस अधीक्षक सुजावल जग्गा सहित अन्य मौजूद रहे।