झालरापाटन: गायत्री शक्तिपीठ झालावाड़ में कोटा जोन की गोष्ठी, अखंड दीप जन्म शताब्दी वर्ष 2026 के कार्यक्रमों की समीक्षा
अखिल विश्व गायत्री परिवार की ओर से सोमवार दोपहर 2:00 बजे झालावाड़ स्थित गायत्री शक्तिपीठ पर कोटा जोन की एक गोष्ठी आयोजित की गई। यह गोष्ठी गायत्री परिवार की संस्थापिका भगवती देवी और अखंड दीप के जन्म शताब्दी वर्ष 2026 को जन आंदोलन के रूप में स्थापित करने की दिशा में शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में हुई।