आरा: पासवान चौक पर बिजली के तार से गिरी चिंगारी से दो दुकानों में लगी आग, फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची
Arrah, Bhojpur | Apr 25, 2024 गजराजगंज थाना क्षेत्र के पासवान चौक पर अचानक दो दुकानों में आग लग गई। जिसके वजह से दोनों दुकान पूरी तरीके से जलकर राख हो गई। हालांकि मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची लेकिन तब तक दुकान चलाकर खाक हो चुका था। लोगों ने बताया कि दुकान के ऊपर से जा रहे बिजली के तार से चिंगारी गिरी और झोपड़ीनुमा दुकान में आग लग गया।