भिंड नगर: बाराकला गांव के पास बाइक फिसलने से पति के साथ बाइक पर सवार महिला हुई घायल
बाराकला गांव के पास बाइक फिसल जाने की वजह से पति के साथ बाइक पर सवार महिला घायल हो गई। जानकारी के अनुसार उमा नामक महिला अपने पति के साथ बाइक पर सवार होकर भिण्ड से रमपुरा गाँव जा रही थी। बाराकला गाँव के पास अचानक बाइक फिसलने से महिला घायल हो गई। पति ने घायल हालत में महिला को अस्पताल पहुंचाया।