भिंड नगर: एक युवक के साथ भीम नगर में आरोपी ने की मारपीट व जान से मारने की दी धमकी, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने किया मामला दर्ज
शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत भीम नगर में एक युवक के साथ आरोपी ने मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जानकारी के अनुसार राधेश्याम नामक युवक काम कर रहा था तभी वहां पर रजनी नामक आरोपी आ गई और राधेश्याम के साथ मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी। जिसके बाद पीड़ित युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।