बरेली: सिरौली थाना पुलिस ने 24 पब्बे देसी शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
एसएसपी बरेली के निर्देशन पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सिरौली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शिवम पुत्र रामचंद्र निवासी ग्राम खुली थाना भमोरी को 24 पब्बे देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा है पूरे मामले में थाना पुलिस ने रविवार समय लगभग शाम के 6:00 बजे जानकारी देते हुए बताया आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।