जमुआ: गिरिडीह-जमुआ रोड पर सलैया रेलवे स्टेशन के पास सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोग परेशान
Jamua, Giridih | May 3, 2026 गिरिडीह जमुआ रोड से लगे सलैया रेलवे स्टेशन के पास स्थित सड़क की खराब हालत से स्थानीय लोग काफी परेशान हैं। रविवार को 10 बजे भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने इसको लेकर स्थानीय लोगों के साथ बैठक की। बताया गया कि वर्षों से जर्जर पड़ी इस सड़क पर चलना लोगों के लिए मुश्किल हो गया है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे और कीचड़ होने के कारण आए दिन दुर्घटना का खतरा बना रहता है।