मोकामा: मोकामा में ई-रिक्शा की टक्कर से रेल का पूर्वी फाटक टूटा, मरम्मत जारी, जाम
Mokameh, Patna | May 17, 2026 मोकामा रेलवे स्टेशन के पूर्वी फाटक का पोल ई रिक्शा के टक्कर से टूट गया। जिसके कारण फाटक के पास जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना संबंधित कर्मचारियों एवं अधिकारियों को दी है और सूचना के बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचकर उसके मरम्मत के कार्य में लगे हुए हैं। घटना दोपहर लगभग 2 बजे की बताई जा रही है।