थाना बड़गांव पुलिस की गोकश बदमाश से मुठभेड़ हो गई। पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल होकर गिर गया, जिसे पुलिस ने तुरंत गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार बदमाश की पहचान इसरार पुत्र राशिद निवासी ग्राम चकवाली थाना रामपुर मनिहारान जिला सहारनपुर के रूप में हुई है। इसरार पर ₹25000 का इनाम घोषित है। उसके कब्जे से पुलिस ने एक अवैध तमंचा 2 जिंदा, 1 खोखा बरामद हुआ है।