कटंगी: कटंगी शहर में निकाली भगवा बाइक रैली, जगह-जगह हुआ स्वागत, जय श्री राम के नारों से गूंज पूरा शहर
आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, श्री राम सेना सहित राम भक्तों और हिन्दू धर्म प्रेमियों ने शहर में भगवा बाइक रैली निकाली। सिवनी रोड़ स्थित श्रीराधा कृष्ण गोंविद मंदिर में पूजा अर्चना कर भगवा रैली निकाली गई।जिसने कहारी मोहल्ला, मुंदीवाड़ा, उमरी, बस स्टेण्ड, सिनेमा चौक से होकर अर्जुननाला और नगर के तमाम हिस्सों का भम्रण कर मंदिर परिसर में विराम ली।