कटंगी: सिनेमा चौक पर दिखाया गया अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का सीधा प्रसारण, कटंगी विधायक रहे मौजूद
उत्तरप्रदेश के अयोध्या में सोमवार को 12 बजकर 29 मिनट पर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल आंनदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित देश की कई नामचीन हस्तियों की मौजूदगी में प्राण प्रतिष्ठा संपन्न हुई. अयोध्या में होने वाले इस कार्यक्रम का कटंगी शहर के सिनेमा चौक में प्रसारण करवाया गया.