महाराजगंज: शेखपुर समोधा में अनियंत्रित डीसीएम ने कार में सामने से मारी जोरदार टक्कर, तीन लोग घायल
24 जून बुधवार की रात्रि 8 बजे एक अनियंत्रित डीसीएम ने सामने से आ रही कार मे टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सड़क के किनारे खाई मे जाकर लटक गई। गनीमत यह रही कार सवारों को मामूली रूप से चोटे आई है। जिन्हें निजी अस्पताल मे इलाज कराया गया। टक्कर मारने के बाद डीसीएम मौके से फरार हो गया। परंतु आसपास के लोगों ने 5 किलोमीटर आगे उसे रोक लिया। और सूचना पुलिस को दी गई।