बेलदौर: बेलदौर प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था से उपभोक्ता परेशान
बेलदौर प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों बिजली की काफी कटौती की जा रही है। विशेश रूप से ग्रामीण इलाकों में बिजली की भारी कटौती हो रही है। मालूम हो कि बीते सोमवार की रात्रि उमस भड़ी गर्मी के बीच हर दो घंटे पर बिजली के काटने के कारण लोगों का काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यहां तक की तापमान अधिक होने की वजह से सुबह 7 से 8 बजाते ही तेज धूप हो जाती है, वही दोपहर के बाद