बेलहर: बेलहर बस्ती में आंगनबाड़ी सेविका से मारपीट, छह लोगों पर मामला दर्ज, विपक्षी ने भी लगाया मारपीट का आरोप
थाना क्षेत्र के बेलहर बस्ती वार्ड नंबर 5 के आंगनबाड़ी केंद्र में छह लोगों ने सेविका सोनी ललिता के साथ गाली गलौज मारपीट किया। रजिस्टर फेंका, शौचालय का फाटक तोड़ा और 2 हजार रुपए रंगदारी की मांग किया। घटना 24 जनवरी की है। मंगलवार को 12 बजे दिन में छह लोगों के खिलाफ थाने में केस दर्ज हुआ। विपक्षी मुहम्मद सगीर ने भी केस दर्ज कराकर मारपीट कर सर फोड़ने क लगाया आरोप