चेरिया बरियारपुर: करोड़ गांव के वार्ड नंबर 19 से पुलिस ने 15 लीटर देसी शराब के साथ एक कारोबारी को किया गिरफ्तार
चेरिया बरियारपुर थाना अध्यक्ष विवेक भारती के नेतृत्व में पुलिस बल ने सोमवार की संध्या 15 लीटर अवैध देसी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर आज जेल भेज दिया। थाना अध्यक्ष ने बताया आरक्षी अधीक्षक के आदेशानुसार अवैध शराब के विरुद्ध चलाए गए छापेमारी अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। कारोबारी की पहचान स्वर्गीय बालो सहनी के पुत्र संजय सहनी के रूप में की गई है।