टिकारी: पंचानपुर में नाबालिग के साथ छेड़छाड़ के आरोप में महियारपुर निवासी युवक हुआ गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया
Tikari, Gaya | Jun 27, 2026 पंचानपुर बाजार में घर से सहेलियों के साथ आई एक नाबालिग के साथ गलत नियत से धड़ पकड़ व छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। जिसको लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करते हुए महियारपुर निवासी आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान मनीष कुमार के पुत्र सूरज कुमार से हुई है। आरोपी युवक को पुलिस द्वारा शनिवार दोपहर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।