आरोन: आरोन गुना मार्ग पर पुलिस ने सड़क सुरक्षा माह के तहत वाहनों की जांच की, चालान काटे
Aron, Guna | Jan 30, 2026 गुना SP के निर्देशन में जिले में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत 30 जनवरी को आरोन पुलिस ने आरोन गुना मार्ग पर बाइक फोर व्हीलर बस ऑटो लोडिंग वाहनों की जांच की। यातायात नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्यवाही कर राजस्व वसूला। लोगों को यातायात नियम पालन करने और यात्री सुरक्षा पर जागरूक किया। इस दौरान कार्यवाही देख भाग रहा बाइक युवक पीछे की बाइक से टकरा गया।