भभुआ: बसंत पंचमी पर्व पर भभुआ शहर में मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर धूमधाम से पूजा-अर्चना की गई
Bhabua, Kaimur | Jan 23, 2026 भभुआ शहर में बसंत पंचमी पर्व पर मां सरस्वती की प्रतिमा रखकर धूमधाम से पूजा अर्चना की गई है। आज शुक्रवार को 4:30 बजे भभुआ थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गुरुवार को शाम में एसपी हरिमोहन शुक्ला के नेतृत्व फ्लैग मार्च भी किया गया था। फ्लैग मार्च के माध्यम से आम जन को सुरक्षा व्यवस्था का भरोसा दिलाने के साथ-साथ प्रशासनिक दिशा निर्देश भी दिया गया है।