भभुआ: कुदरा वनभोज होटल के पीछे रेलवे ट्रैक से पुलिस ने लावारिस युवक का शव किया बरामद, सदर में कराया पोस्टमार्टम
Bhabua, Kaimur | Jan 23, 2026 कुदरा वनभोज होटल के पीछे रेलवे ट्रैक से लावारिस युवक के शव को पुलिस ने बरामद किया है। आज शुक्रवार को 2:30 बजे कुदरा थाना के चौकीदार श्रीकांत राम ने बताया कि जीआरपी पुलिस द्वारा सूचना दिया गया की रेलवे ट्रैक पर एक लावारिस युवक का शव पड़ा हुआ है। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान करने के लिए काफी कोशिश किया लेकिन पहचान नहीं हो पाया।