बरहट: मलयपुर बस्ती में आर्थिक तंगी से परेशान वृद्ध ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Barhat, Jamui | Aug 6, 2024 मलयपुर बस्ती में 70 वर्षीय वृद्ध ने आर्थिक तंगी से परेशान होकर फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतक की पहचान मलयपुर थाना क्षेत्र के बस्ती पर निवासी 70 वर्षीय अरविंद साह के रूप में की गई है। बताया जाता है कि मृतक अरविंद साह बीते कुछ माह से आर्थिक तंगी का दंश झेल रहा था जिससे परेशान होकर उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।