बरहट: पत्नेश्वर नदी में नहाने के दौरान अज्ञात बदमाश ने एक युवक को मारपीट कर किया घायल
Barhat, Jamui | Aug 5, 2024 पत्नेश्वर नदी में नहाने के दौरान अज्ञात बदमाश ने एक युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घायल युवक की पहचान मलयपुर बलवाडीह गांव निवासी अजीत कुमार के रूप में की गई है। घायल युवक ने बताया कि वह पूजा करने गया था। जब वह नदी में नहा रहा था। तभी अज्ञात बदमाश ने हमला कर दिया जिसमे वह घायल हो गया।