बागीदौरा: बोडीगामा में पागल कुत्ते का आतंक, 4 गायों पर किया हमला; घायल गाय ने तोड़ा दम
बागीदौरा उपखंड के बोडीगामा गांव में एक पागल कुत्ते ने आतंक मचाते हुए सोमवार को गाँव की करीब चार गायों पर हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गायों की दर्दभरी आवाजें सुनकर ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जिसके बाद कुत्ता खेतों की ओर भाग निकला। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल गायों के लिए तत्काल पानी, चारा एवं उपचार क