जगदलपुर: कलेक्टर ने आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखंड तोकापाल कार्यक्रम की ली समीक्षा बैठक
कलेक्टर श्l हरिस एस द्वारा शनिवार दोपहर 1 बजे को जिला कार्यालय के प्रेरणा सभाकक्ष में आकांक्षी जिला बस्तर और आकांक्षी विकासखंड तोकापाल कार्यक्रम की समीक्षा बैठक लिया। उन्होंने आकांक्षी क्षेत्र में चिन्हांकित योजनाओं की समीक्षा करने के दौरान स्वास्थ्य विभाग के योजनाओं में एडीपी रिपोर्ट में एएनसी हेतु पंजीयन, गंभीर एनीमिया वाले गर्भवती महिलाओं पर चर्चा की।