डलमऊ: डलमऊ कोतवाली परिसर में वृक्षारोपण किया गया, पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश
डलमऊ कोतवाली परिसर में राघवन सिंह की अध्यक्षता में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और उपस्थित लोगों ने पौधे रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करना भी सभी की जिम्मेदारी है। वृक्षारोपण से पर्यावरण संतुलन बना रहता है।