गायघाट: गायघाट में शाम 4 बजे तक 55% मतदान, सीसीटीवी कैमरे से हो रही निगरानी
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड क्षेत्र में शाम चार बजे तक 55 फीसदी से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। गायघाट प्रखंड मुख्यालय के मध्य विद्यालय में दो पिंक बूथ बनाया गया है। वहीं जारंगडीह स्थित हाईस्कूल में दो मॉडल बूथ बनाया गया है। जहां विभिन्न प्रकार की सुविधाएं दी गई है।