भरतपुर: भरतपुर में अंत्योदय कल्याण समारोह में पहुंचे सीएम भजनलाल शर्मा, कार्यक्रम पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित हुआ
भरतपुर के परेड ग्राउंड में अंत्योदय कल्याण समारोह का आयोजन किया गया है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर में परेड ग्राउंड पहुंचे। समारोह में सीएम ने दिव्यांगों को इलेक्ट्रिक व्हील चेयर दी। प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और दिव्यांग बच्चों से मुलाकात की।