भरतपुर: भरतपुर में आयोजित हुई पोषण जागरूकता कार्यशाला
भरतपुर में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा बुधवार को पोषण अभियान के अन्तर्गत पोषण जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें भरतपुर एवं डीग जिले के समस्त विभागीय बाल विकास परियोजना अधिकारियों, महिला पर्यवेक्षकों, चिन्हित आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा पोषण अभियान के अन्तर्गत कार्यरत मानव संसाधनों ने भाग लिया।