मुरैना नगर: संजय कॉलोनी में भाजपा नेता इमरान खान के घर ताबड़तोड़ फायरिंग,पुरानी रंजिश में आधा दर्जन बदमाशों पर गंभीर आरोप।
मुरैना सिटी कोतवाली क्षेत्र की संजय कॉलोनी स्थित कपूरा भट्टा में आज भाजपा नेता एवं बागचीनी मंडल उपाध्यक्ष इमरान खान के घर पर पुरानी रंजिश को लेकर आधा दर्जन लोगों ने कथित रूप से फायरिंग कर दी।घटना में खिड़कियों के कांच टूट गए और दीवारों पर निशान मिले। परवेज खान ने केके उर्फ छोटू,दानेश,सलमान,कलुआ सहित अन्य पर फायरिंग का आरोप है। कार्रवाई व जिलाबदर की मांग है।