लवाण: लवाण थाना पुलिस ने कुख्यात बदमाश को किया गिरफ्तार, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य जिलों में दर्ज हैं 35 मामले
Lawan, Dausa | Oct 14, 2025 लवाण थाना पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब सहित अन्य जिलो में करीब 35 मामले दर्ज है। लवाण थानाधिकारी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर पुलिस जाप्ते के साथ कुख्यात बदमाश भगवान सहाय मीना को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। मंगलवार शाम करीब 7 बजे यह जानकारी मिली।