Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
बॉलीवुड
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
Congress
Modi
Delhi
Viral
Rajasthan
Bollywood
दिल्ली
Patna
Breakingnews
Madhya_pradesh
अनिल
Cm
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Pm
Uttarpradesh

विदिशा नगर: विश्वसाइकिल दिवस के मौके पर खेलस्टेडियम से शहर के मुख्यमार्ग में निकाली गई साइकिल रैली,बडी सख्या मे युवा बच्चे रहे शामिल

बुधवार को विश्व साइकिल दिवस के मौके पर विदिशा के खेल स्टेडियम में खेल प्रेमी एकत्रित हुए। सुबह 9 बजे साइकिल रैली प्रारंभ की गई। जो खेल स्टेडियम से प्रारंभ होकर गांधीचौक नीमताल, ओवर ब्रिज, रामद्वारा, दुर्गा नगर चौराहा, पीतल मिल चौराहा, ओवर ब्रिज, खरीफाटक, माधवगंज, हॉस्पिटल रोड नीमताल होते हुए वापस खेल स्टेडियम में इसका समापन किया गया।

MORE NEWS

शासकीय आईटीआई विदिशा के स्टाफ ने खेल परिसर में छात्रों को दी आईटीआई और 'अग्निवीर' योजना की जानकारी
..
शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), विदिशा के श्री आलोक रावत, श्रीमती इंदु सेन, श्री तनवीर खान, श्री हरे राम यादव ने आज खेल परिसर, विदिशा का भ्रमण कर वहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों से संवाद किया। इस अवसर पर आईटीआई टीम द्वारा युवाओं को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स, सत्र के लिए जारी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया तथा केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के संबंध में महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आईटीआई टीम की इस पहल को युवाओं के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।
     
आईटीआई प्रवेश संबंधी जानकारी: युवाओं को आईटीआई के विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और आईटीआई के माध्यम से मिलने वाले रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया।
   
'अग्निवीर' योजना का मार्गदर्शन: युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आईटीआई की तकनीकी शिक्षा किस तरह अग्निवीर भर्ती में अतिरिक्त अंक (बोनस अंक) और प्राथमिकता दिलाने में मददगार साबित होती है।

खेल और करियर का संतुलन: आईटीआई अधिकारियों ने खिलाड़ियों से चर्चा करते हुए उन्हें अनुशासित रहकर खेल के साथ-साथ तकनीकी हुनर हासिल करने के लिए प्रेरित किया, ताकि भविष्य में करियर के बेहतर विकल्प खुल सकें। इस दौरान आईटीआई विदिशा के अधिकारी, खेल परिसर का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। #vidisha

शासकीय आईटीआई विदिशा के स्टाफ ने खेल परिसर में छात्रों को दी आईटीआई और 'अग्निवीर' योजना की जानकारी .. शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), विदिशा के श्री आलोक रावत, श्रीमती इंदु सेन, श्री तनवीर खान, श्री हरे राम यादव ने आज खेल परिसर, विदिशा का भ्रमण कर वहाँ प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे छात्र-छात्राओं एवं खिलाड़ियों से संवाद किया। इस अवसर पर आईटीआई टीम द्वारा युवाओं को संस्थान में संचालित विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स, सत्र के लिए जारी आईटीआई प्रवेश प्रक्रिया तथा केंद्र सरकार की अग्निवीर योजना के संबंध में महत्वपूर्ण और उपयोगी जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान जिला खेल अधिकारी श्री प्रदीप रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने आईटीआई टीम की इस पहल को युवाओं के मार्गदर्शन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया। आईटीआई प्रवेश संबंधी जानकारी: युवाओं को आईटीआई के विभिन्न तकनीकी ट्रेड्स, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, योग्यता और आईटीआई के माध्यम से मिलने वाले रोजगार व स्वरोजगार के अवसरों से अवगत कराया गया। 'अग्निवीर' योजना का मार्गदर्शन: युवाओं को भारतीय सेना, नौसेना और वायुसेना में अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया की जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि आईटीआई की तकनीकी शिक्षा किस तरह अग्निवीर भर्ती में अतिरिक्त अंक (बोनस अंक) और प्राथमिकता दिलाने में मददगार साबित होती है। खेल और करियर का संतुलन: आईटीआई अधिकारियों ने खिलाड़ियों से चर्चा करते हुए उन्हें अनुशासित रहकर खेल के साथ-साथ तकनीकी हुनर हासिल करने के लिए प्रेरित किया, ताकि भविष्य में करियर के बेहतर विकल्प खुल सकें। इस दौरान आईटीआई विदिशा के अधिकारी, खेल परिसर का स्टाफ एवं बड़ी संख्या में युवा खिलाड़ी उपस्थित रहे। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

डिफेंस एकेडमी विदिशा में एसडीईआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 500 विद्यार्थियों को सिखाए बचाव और जीवनरक्षक उपाय
..
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को डिफेंस एकेडमी, विदिशा में एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) टीम द्वारा व्यापक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन तथा प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
      
प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय सतर्क रहने, आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके अपनाने तथा स्वयं के साथ दूसरों की सहायता करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्राथमिक उपचार कई लोगों की जान बचा सकते हैं।
     
एसडीईआरएफ के सैनिक संदीप ने बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, स्थानीय संसाधनों से अस्थायी बचाव उपकरण (इम्प्रोवाइज्ड रेस्क्यू डिवाइस) तैयार करने की विधि, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के माध्यम से जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार, अग्नि दुर्घटनाओं में सुरक्षित बचाव के उपाय तथा सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकों को गंभीरता से समझा और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया।
     
कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दामिनी ऐप और सचेत ऐप के महत्व एवं उपयोगिता की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा विकसित सचेत ऐप के माध्यम से मौसम, भारी वर्षा, बाढ़, चक्रवात, आकाशीय बिजली, भूकंप सहित अन्य संभावित आपदाओं से संबंधित समय-समय पर अलर्ट और आवश्यक सुरक्षा निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं दामिनी ऐप आकाशीय बिजली से संबंधित महत्वपूर्ण चेतावनी उपलब्ध कराता है। सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अपने मोबाइल में इन ऐप्स को डाउनलोड कर नियमित उपयोग करने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया।
      
प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल सीखे। विद्यालय प्रबंधन ने एसडीईआरएफ टीम द्वारा आयोजित इस उपयोगी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीईआरएफ टीम के सैनिक संदीप, देवेंद्र, गौरव रघुवंशी एवं माधव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। #vidisha

डिफेंस एकेडमी विदिशा में एसडीईआरएफ का आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण, 500 विद्यार्थियों को सिखाए बचाव और जीवनरक्षक उपाय .. कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशानुसार जिले में आपदा प्रबंधन के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से मंगलवार को डिफेंस एकेडमी, विदिशा में एसडीईआरएफ (स्टेट डिजास्टर इमरजेंसी रिस्पांस फोर्स) टीम द्वारा व्यापक प्रशिक्षण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम जिला सेनानी होमगार्ड श्री मयंक कुमार जैन तथा प्लाटून कमांडर रश्मि दुबे के नेतृत्व में संपन्न हुआ, जिसमें विद्यालय के लगभग 500 छात्र-छात्राओं एवं स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं के समय सतर्क रहने, आपातकालीन परिस्थितियों में घबराने के बजाय वैज्ञानिक एवं सुरक्षित तरीके अपनाने तथा स्वयं के साथ दूसरों की सहायता करने के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। विशेषज्ञों ने बताया कि आपदा के समय सही निर्णय, समय पर सूचना और प्राथमिक उपचार कई लोगों की जान बचा सकते हैं। एसडीईआरएफ के सैनिक संदीप ने बाढ़ जैसी आपदाओं के दौरान अपनाई जाने वाली सावधानियों, स्थानीय संसाधनों से अस्थायी बचाव उपकरण (इम्प्रोवाइज्ड रेस्क्यू डिवाइस) तैयार करने की विधि, सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) के माध्यम से जीवनरक्षक प्राथमिक उपचार, अग्नि दुर्घटनाओं में सुरक्षित बचाव के उपाय तथा सर्पदंश की स्थिति में किए जाने वाले प्राथमिक उपचार का व्यावहारिक प्रदर्शन कर विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया। प्रदर्शन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न तकनीकों को गंभीरता से समझा और विशेषज्ञों से प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं विद्यालय स्टाफ को दामिनी ऐप और सचेत ऐप के महत्व एवं उपयोगिता की भी विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षकों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) द्वारा विकसित सचेत ऐप के माध्यम से मौसम, भारी वर्षा, बाढ़, चक्रवात, आकाशीय बिजली, भूकंप सहित अन्य संभावित आपदाओं से संबंधित समय-समय पर अलर्ट और आवश्यक सुरक्षा निर्देश प्राप्त किए जा सकते हैं। वहीं दामिनी ऐप आकाशीय बिजली से संबंधित महत्वपूर्ण चेतावनी उपलब्ध कराता है। सभी विद्यार्थियों एवं स्टाफ को अपने मोबाइल में इन ऐप्स को डाउनलोड कर नियमित उपयोग करने तथा परिवार और आसपास के लोगों को भी इनके प्रति जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रशिक्षण के दौरान विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह और रुचि के साथ सभी गतिविधियों में भाग लिया तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण जीवनरक्षक कौशल सीखे। विद्यालय प्रबंधन ने एसडीईआरएफ टीम द्वारा आयोजित इस उपयोगी एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना करते हुए टीम का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर एसडीईआरएफ टीम के सैनिक संदीप, देवेंद्र, गौरव रघुवंशी एवं माधव सहित विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

नशे के दुष्परिणामों से छात्राओं को किया गया जागरूक, नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई
..
शा.सकीय कन्या महाविद्यालय में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ
..
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शांता अहिरवार एनएसएस अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी रहीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे की लत एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। 
     
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीडी अहिरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की स्वयं सेविका कुमारी रेणुका वंशकार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मलखान सिंह, प्रो नीता दीक्षित, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता प्रजापति एवं महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ, छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। #vidisha

नशे के दुष्परिणामों से छात्राओं को किया गया जागरूक, नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई .. शा.सकीय कन्या महाविद्यालय में 'नशे से दूरी है जरूरी 2.0' के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ .. राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के तत्वाधान से नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत प्राचार्य डॉ. बीडी अहिरवार की अध्यक्षता में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन डॉ. शांता अहिरवार एनएसएस अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका तिवारी रहीं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने छात्राओं को संबोधित करते हुए नशे की लत एवं नशे से होने वाले दुष्प्रभावों से अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्राओं को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर बीडी अहिरवार ने छात्राओं को संबोधित करते हुए छात्राओं को नशे के शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्परिणामों के बारे में बताया। कार्यक्रम का संचालन एनएसएस की स्वयं सेविका कुमारी रेणुका वंशकार ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के नोडल अधिकारी डॉ. मलखान सिंह, प्रो नीता दीक्षित, एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट डॉ. विनीता प्रजापति एवं महाविद्यालय स्टाफ तथा छात्राएं उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम के अंत में अतिथियों व महाविद्यालय के समस्त शैक्षणिक स्टाफ, छात्राओं एवं राष्ट्रीय सेवा योजना स्वयंसेवकों द्वारा पौधारोपण भी किया गया। #vidisha

Vidisha, Madhya Pradesh | Jul 28, 2026

विदिशा नगर: विश्वसाइकिल दिवस के मौके पर खेलस्टेडियम से शहर के मुख्यमार्ग में निकाली गई साइकिल रैली,बडी सख्या मे युवा बच्चे रहे शामिल - Vidisha Nagar News